Homeराज्यउत्तराखण्डराजकीय शिक्षक संघ चुनाव, कमल किशोर अध्यक्ष, सोहन सिंह महामंत्री चुने गए...

राजकीय शिक्षक संघ चुनाव, कमल किशोर अध्यक्ष, सोहन सिंह महामंत्री चुने गए !

देहरादून : राजकीय शिक्षक संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी के चुनाव में कमल किशोर डिमरी को अध्यक्ष और डा. सोहन सिंह माझिला को महामंत्री चुना गया गया है। जबकि कोषाध्यक्ष पद पर अनुज चौधरी, उपाध्यक्ष पद पर मुकेश प्रसाद बहुगुणा और संयुक्त मंत्री पद पर योगेश चंद्र घिल्डियाल ने जीत हासिल की है।

देहरादून के लक्ष्मण विद्यालय में प्रांतीय कार्यकारिणी के चुनाव के लिए गुरुवार की सुबह 8:30 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। दोपहर दो बजे तक हुए मतदान में कुल 2895 शिक्षकों ने वोट डाले। इसके बाद देर शाम मुख्य चुनाव अधिकारी अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा महावीर बिष्ट ने परिणामों की घोषणा की।

अध्यक्ष पद पर कमल किशोर डिमरी ने 896 वोट पाकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। उपविजेता रहे निवर्तमान अध्यक्ष राम सिंह चौहान को 542, शिव सिंह नेगी को 429, सोहन सिंह मेहता को 378, भीम सिंह को 299, राजकुमार चौधरी को 217 और डा. चंडी प्रसाद घिल्डियाल को 120 वोट मिले।

महामंत्री पद पर डा. सोहन सिंह माझिला को 1415 वोट मिले। जबकि  दूसरे स्थान पर रहे रमेश पैन्यूली को 1246 और अंतिम स्थान पर रहे देवेंद्र सिंह रावत को 212 वोट मिले। कोषाध्यक्ष पद पर विजेता अनुज चौधरी को 646, दूसरे स्थान पर रहे विनय थपलियाल को 609, जगमोहन सिंह कठैत को 516, गनेश चंद्र पाठक को 418, जीतपाल सिंह रमोला को 356, राजेंद्र सिंह नेगी को 205 और श्रीकृष्ण सेमवाल को 100 मत मिले।
Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments