Homeराज्यदिल्लीरखवाली करने वाले ने ही एटीएम में डाले थे 'चिल्ड्रन बैंक ऑफ...

रखवाली करने वाले ने ही एटीएम में डाले थे ‘चिल्ड्रन बैंक ऑफ इंडिया’ के नोट!

दक्षिण पूर्वी दिल्ली के संगम विहार इलाके में एसबीआई एटीएम से 2,000 रुपए के चार जाली नोट निकलने के मामले में पुलिस ने 27 साल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. उस वक्त वह नोटों की रखवाली कर रहा था. नोटों पर ‘चिल्ड्रन बैंक ऑफ इंडिया’ लिखा था.

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण पूर्व) रोमिल बानिया ने कहा कि आरोपी की पहचान कल ही कर ली गई थी और आज हमने उसे गिरफ्तार कर लिया. उसकी पहचान संगम विहार के रहने वाले 27 साल के मोहम्मद ईशा के रूप में हुई है.

अधिकारी ने बताया कि एटीएम में पैसा डाले जाते समय ईशा नकदी की रखवाली कर रहा था. वह ब्रिंक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का कर्मचारी है जो एटीएम में पैसे डालने का काम करती है.

जांच के दौरान एटीएम वेंडिंग मशीन इलाके के सीसीटीवी फुटेज की भी गहराई से छानबीन की गई. मामले की जांच जारी है. गौरतलब है कि संगम विहार में एसबीआई के एक एटीएम से एक व्यक्ति को चिल्ड्रन बैंक ऑफ इंडिया लिखे 2,000 रुपए के चार नोट मिले थे.

रोहित कुमार छह फरवरी को एटीएम से रुपये निकालने गए थे, उन्हें 2,000 रुपए के चार नोट मिले थे, जिन पर आधिकारिक वाटर मार्क की जगह चूरन का निशान था.

पुलिस ने कहा था कि सभी नोट बच्चों के खेलने वाले हैं और वे खिलौनों की दुकानों पर मिलते हैं. इस मामले में पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 406, धारा 409 और धारा 420 के तहत मामला दर्ज किया था.

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular