Monday, March 2, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड रक्षाबंधन के लिए सीएम धामी ने प्रदेश की महिलाओं को दिया तोहफा।

रक्षाबंधन के लिए सीएम धामी ने प्रदेश की महिलाओं को दिया तोहफा।

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की महिलाओं को रक्षाबंधन पर तोहफा दिया है। सीएम के निर्देश पर रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को प्रदेश के अंदर उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में फ्री यात्रा सुविधा रहेगी। इस संबंध में परिवहन सचिव आदेश जारी कर दिए हैं।

जारी आदेश के अनुसार पिछले वर्ष की तरह ही 2022 में भी रक्षाबंधन के दिन प्रदेश की महिलाओं को प्रदेश के अंदर उत्तराखंड परिवहन निगम द्वारा संचालित बसों के किराए में शत प्रतिशत छूट रहेगी। इस सुविधा के लिए विभाग की छतिपूर्ति शासन द्वारा की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2