Homeराज्यउत्तर प्रदेशयोगी सरकार शुरू कर रही है नई योजना, अब सस्ते में मिलेगे...

योगी सरकार शुरू कर रही है नई योजना, अब सस्ते में मिलेगे शादी-विवाह घर, यहां पढ़ें पूरी खबर….

छोटे शहरों यानी नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों में रहने वालों को अब अपने बच्चों की शादी या फिर अन्य छोटे-मोटे आयोजनों के लिए लॉन या वैंक्विट हॉल मोटे किराए पर नहीं लेना पड़ेगा। राज्य सरकार उन्हें उनके आसपास ही कम किराए पर इसे उपलब्ध कराएगी। नगर विकास विभाग इसके लिए जरूरत के आधार पर शादी-विवाह घर बनवाने जा रहा है। इस नई योजना के लिए वित्तीय वर्ष 2021-22 के बजट में टोकन मनी के रूप में 50 करोड़ रुपये की मांग की गई है। बड़े शहरों में नगर निगमों ने अपने बजट से शादी-विवाह घर, कल्याण मंडप या फिर कम्यूनिटी हॉल बनवा रखे हैं, लेकिन छोटे शहरों खासकर नगर पालिका परिषद व नगर पंचायतों में ऐसी व्यवस्था नहीं है। अगर बने हैं तो वो भी काफी पुराने हैं और इसमें बेहतर सुविधाएं नहीं हैं। नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन की अध्यक्षता में बजट में नई योजनाओं को लेकर बैठक हुई थी। इसमें छोटे शहरों के लिए शादी-विवाह घर बनवाने के लिए बजटीय व्यवस्था पर सहमति बनी है। इसके आधार पर यह प्रस्ताव तैयार किया गया है। शादी-विवाह घर निकाय की जमीनों पर बनवाए जाएंगे। इसमें कुछ कमरों के साथ लॉन बनाया जाएगा, जिसे कम कीमत पर किराए पर दिया जाएगा। नगर विकास मंत्री का मानना है कि इस योजना के आने के बाद लोगों को किसी भी तरह के आयोजन के लिए सस्ते में बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular