Homeराज्यउत्तराखण्डये पुलिस अधिकारी राष्ट्रपति पदक व पुलिस पदक से सम्मानित होंगे

ये पुलिस अधिकारी राष्ट्रपति पदक व पुलिस पदक से सम्मानित होंगे

देहरादून। उत्तराखंड के पुलिस के अधिकारियों और जांबाजों को राष्ट्रपति के पुलिस पदक से सम्मानित किया जा रहा है। विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक तथा सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से सम्मानित होने वाले इन अधिकारियों कर्मचारियों में कई प्रमुख अधिकारी शामिल है। जिन लोगों को राष्ट्रपति का पुलिस पदक मिल रहा है उनमें शामिल हैं हरेन्द्रपाल सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक/मण्डलाधिकारी, हरिद्वार। श्री संजीव कुमार कौशिक, पुलिस उपाधीक्षक,अभिसूचना मुख्यालय, देहरादून। इसी प्रकार सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक के लिए जिन अधिकारियों का चयन किया गया है उनमें अजय जोशी, पुलिस अधीक्षक, जनपद पिथौरागढ़। भगवत प्रसाद शाह, पुलिस उपाधीक्षक,सतर्कता सेक्टर, नैनीताल, रणजीत सिंह राणा, पुलिस उपाधीक्षक/मण्डलाधिकारी, देहरादून, हरीश चन्द्र भट्ट, प्रतिसार निरीक्षक, जनपद नैनीताल, पूरन सिंह भण्डारी, निरीक्षक नागरिक पुलिस, पुलिस मुख्यालय देहरादून, श्री राम प्रसाद, प्लाटून कमाण्डर विशेष श्रेणी2123, 46वीं वाहिनी पीएसी, रूद्रपुर के नाम शामिल है।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular