यूपी निकाय चुनाव में दुल्हन ने विदाई से पहले किया मतदान !

बड़ी खबर : यूपी के निकाय चुनाव में सहारनपुर के देवबंद में अजीब नजारा देखने को मिला। एक नवविवाहिता जिसका कि आज ही विवाह सम्पन्न हुआ है और उसकी विदाई सुबह को होनी थी। लेकिन उसकी विदाई को दो घंटे के लिये रोक दिया गया। कारण दुल्हन ने कहा कि सबसे पहले मतदान।
क्योंकि मतदान सुबह साढे सात बजे शुरू होना था इसलिये दुलहन ने साढे सात बजने का इंतजार किया। साढे सात बजे लाईन में लगकर दुल्हन गरीमा ने अपना वोट डाला। दुल्हन गरीमा को मां बाप से विदाई का गम है तो वहीं अपना मतदान करने की खुशी भी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here