Homeराज्यउत्तराखण्डयूपी उत्तराखंड सीमा पर अवैध मिट्टी खनन लगातार जारी।

यूपी उत्तराखंड सीमा पर अवैध मिट्टी खनन लगातार जारी।

उधम सिंह नगर – यूपी उत्तराखंड सीमा पर 17 मील चौकी क्षेत्र के अंतर्गत पोलीगंज के पास ग्राम रघुलिया में अवैध रूप से मिट्टी खनन का कार्य धड़ल्ले से चल रहा है। जहां खनन कारोबारी विभिन्न संसाधनों के माध्यम से प्रशासन की आंखों में धूल झोंकते हुए बेखौफ खनन कर रहे हैं तो वहीं कारोबारी प्रतिदिन लाखों का राजस्व का चूना सरकार को लगा रहे हैं।

साथ ही मनमाने तरीके से खनन करके क्षेत्र को आपदा प्रभावित बनाने में भी लगे हुए हैं। खनन कारोबारियों पर प्रशासन की पैनी नजर और लगातार कार्रवाई के बाद भी निडर खनन कारोबारी अपनी आदत से बाज नहीं आ रहे हैं। आपको बता दें कि विगत दिनों खटीमा के पीलीभीत रोड बंडियां क्षेत्र में निरीक्षण करने जा रहे हैं खटीमा एसडीएम की गाड़ी को खनन की ट्रैक्टर ट्रॉली ने जोरदार टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया था, जिसमें एसडीएम सहित अन्य कर्मचारी बाल बाल बच गए थे। इससे प्रतीत होता है कि निडर और बेखौफ खनन कारोबारियों को प्रशासन और कानून का तनिक भी भय नहीं है।

इस मामले में खटीमा एसडीम रविंद्र बिष्ट ने बताया कि यह मामला अभी मेरे संज्ञान में आया है संबंधित लेखपाल और एसएचओ को मौके पर भेजकर यदि अवैध खनन हो रहा है तो जेसीबी ट्रैक्टर ट्रॉली आदि को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई के साथ ही जुर्माने की भी कार्रवाई की जाएगी।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments