शैली देहरादून-उत्तराखंड़ के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के सलाहकार रहे रंजीत रावत के बेटे विक्रम रावत ने यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद पर चुनाव जीत लिया है। उत्तराखंड युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए छह दावेदारों ने ताल ठोकी थी। जिनमें पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष विक्रम सिंह रावत, प्रिंस हल्द्वानी से ,नवनीत भुल्लर हरिद्वार से राम विशाल देव, नैनीताल से सुमेश शर्मा एवं सुमित्रा पंत ने अध्यक्ष पद के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। उत्तराखंड़ यूथ कांग्रेस चुनाव में राजनितिक विरोध के बीच प्रदेश अध्यक्ष कों लेकर कई दिनों से चुनाव की प्रक्रिया चल रही थी बीते दिनों जिलाध्यक्षों की जीत के बाद तय हो गया था कि उत्तराखंड़ में राजनितिक समीकरण कों लेकर हरीश रावत कैंप रंजीत रावत बेटे विक्रम रावत के खिलाफ चुनाव में दमखम भरा है वहीं हल्द्वानी के प्रिंस के लिए इंदिरा हदेश और प्रीतम सिंह ने अपनी राजनितिक गोटियां बिछाई थी लेकिंन तमाम मशक्कत के बाद आखिरकार उत्तराखंड़ में यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में विक्रम रावत ने बाजी मारी।



