उधम सिंह नगर/जसपुर – दो युवकों द्वारा एक युवती को जंगल में ले जाकर दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया। सूचना पर पुलिस ने दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
वहीं कोतवाल जसपुर अशोक कुमार ने बताया की दो लड़के एक लड़की को बहला फुसला कर जंगल मे ले गए थे, जंहा युवती के साथ बलात्कार करने का प्रयास किया गया है। जिसमे दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है और 376 , 511 पॉक्सो एक्ट के तहत दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है।