Homeराज्यउत्तराखण्डयुवक ने विदेशी महिला को शादी का झांसा देकर चार साल तक...

युवक ने विदेशी महिला को शादी का झांसा देकर चार साल तक किया दुष्कर्म!

ऋषिकेश:  ऋषिकेश में योगा कोर्स के लिए आई आयरलैंड निवासी महिला के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को नरेंद्रनगर स्थित न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

मुनिकीरेती थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष उपाध्याय के मुताबिक आयरलैंड निवासी 48 वर्षीय महिला ने रविवार को नामजद तहरीर देकर विवेक अवस्थी पुत्र राजकुमार अवस्थी निवासी सी-31 ग्रीन एवेन्यू छतरपुर, मध्यप्रदेश हाल निवासी तपोवन, मुनिकीरेती वर्ष 2013 से 2016 तक शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। जिसपर आरोपी के खिलाफ रविवार रात नामजद मुकदमा दर्ज किया गया।

आरोपी विवेक अवस्थी को सोमवार सुबह तपोवन से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया था। फ़िलहाल कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया है। पीड़िता ने बताया कि वह ऋषिकेश में योगा कोर्स करने के लिए आई थी। इसी बीच उसकी मुलाकात विवेक से हुई। विवेक ने महिला को शादी का झांसा देकर उसके साथ चार साल तक दुष्कर्म किया, जिसके बाद रविवार को पीड़िता थाना पहुंची और आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर दी।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular