Homeराज्यउत्तराखण्डयह है उत्तराखंड के राज्यपाल की अभिभाषण की मुख्य बातें

यह है उत्तराखंड के राज्यपाल की अभिभाषण की मुख्य बातें

उत्तराखंड के राज्यपाल केके पॉल के अभिभाषण को यदि ध्यान से देखा जाये तो उसमे भाजपा के विजन डाक्यूमेंट की झलक साफ़ दिखाई दे रही है। उत्तराखंड के राज्यपाल ने कहा है कि उत्तराखंड की भाजपा सरकार सभी वर्गों के लोगों के विकास और प्रगति के लिए काम करेगी। भ्रष्टाचार पर अंकुश, राज्य में मूलभूत सुविधाएं एवं इंफ्रस्ट्रक्चर के लिए आवश्यक संसाधन जुटाए जाने की बात के आलावा आइये आपको बताते है की राज्यपाल अभिभाषण की क्या क्या मुख्य बाते है 

  1. प्रदेश में युवाओं को रोजगार के लिए नई युवा नीति बनाए जाने
  2. सरकारी अस्पताल आधुनिक और पूर्ण सुविधा संपन्न बनाए जाने
  3. चिकित्सकों की कमी को पूरा करके पर्वतीय क्षेत्रों में ट्रामा सेंटर खोले जाएंगे
  4. शिक्षा नीति की समीक्षा करके गरीब मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए संसाधन जुटाने के लिए तेजी से प्रयास करने
  5. अतिथि शिक्षकों के साथ ही अन्य संविदा शिक्षकों एवं कर्मचारियों का समायोजन करने
  6. प्रत्येक जनपद में छात्राओं के लिए आवासी विद्यालय खोले जाएंगे
  7. प्रत्येक गांव में दीनदयाल उपाध्याय ग्राम्य चिकित्सा केंद्र खोले जाएंगे, जिनमें निशुल्क दवाईयां उपलब्ध कराई जाएगी
  8. इको टूरिज्म, कार्बेट सर्किट, मेडिकल टूरिज्म को विकसित करने के लिए हेल्थ रिजार्ट्स, योग और आयुर्वेद आधारित केंद्र खोलने
  9. महिलाओं को स्वरोजगार और उनके सामाजिक हितों के संरक्षण के लिए दीनदयाल उपाध्याय सामाजिक सुरक्षा कोष का गठन किया जाएगा
  10. मदरसों को आधुनिक व कम्प्यूटर शिक्षा से जोड़े जाने
  11. रेत, बजरी, खनन पर एकाधिकार समाप्त कर स्पष्ट नीति बनाने
  12. भ्रष्टाचार पर रोकलगाने के लिए 2011 में बनाए गए लोकायुक्त को प्रभावी तरीके से लागू कर लोकायुक्त की नियुक्ति की जाएगी
  13. देहरादून-हल्द्वानी में कामकाजी महिलाओं के लिए हास्टल बनाए जाएंगे
  14. गन्ना किसानों को फसले बेचने के15 दिन के भीतर भुगतान करने
  15. राज्य में सभी को नियमित बिजली और स्वच्छ पेयजल आपूर्ति कराने के लिए युद्ध स्तर पर प्रयास किए जाएंगे
  16. केंद्र सरकार की तर्ज पर वर्ष 2019 तक सभी गांवों को सड़क सुविधा से जोड़े जाएंगे
  17. राज्य के विकास में युवाओं की भूमिका सुनिश्चित करने केलिए नई युवा नीति बनाई जाएगी
  18. राज्य में सभी विभागों में रिक्त पदों और पदोन्नति से भरे जाने वाले पदों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र भरा जाएगा
  19. एससी और एसटी के बैकलॉग के पद शीघ्र भरे जाएंगे
  20. गांव-शहरों को धुंआ रहित करने के लिए निशुल्क रसोई गैस देना
  21. रोजगार और लोगों की सुविधा के लिए नए सहकारी बैंकों की स्थापना करना
  22. वर्ष 2011 में बनाए गए लोक सेवक स्थानांतरण अधिनियम को पुन: लागू किया जाएगा
  23. गैरसैंण को सबकी सहमति से ग्रीष्मकालीन राजधानी शीघ्र घोषित किया जाएगा
  24. असमायिक और अनुपायोगी कानून समाप्त किए जाएंगे
  25. भ्रष्टाचार रोकने के लिए एंटी करप्शन सैल का गठन करना
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular