यमुना एक्सप्रेस-वे पर दरिंदगीः फैमिली को लूटा, विरोध पर मारी गोली, महिलाओं से गैंगरेप का आरोप

ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना इलाके के साबौता गांव के पास यमुना एक्सप्रेस वे पर बुधवार की रात आधा दर्जन हथियारबंद बदमाशों ने कार में सवार होकर जा रहे एक परिवार के साथ लूटपाट की. परिवार के मुखिया की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बदमाशों द्वारा महिलाओं के साथ रेप किए जाने का भी आरोप है। घटना की सूचना पाकर एसएसपी लव कुमार मौके पर पहुंचे।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लव कुमार ने बताया कि जेवर के रहने वाले शकील कुरैशी का रिश्तेदार जनपद बुलंदशहर में एक अस्पताल में भर्ती था। सकी तबियत बिगड़ने पर ये लोग बीती रात करीब 2 बजे कार में सवार होकर अपने रिश्तेदार को देखने के लिए जा रहे थे।

घटना को 6 बदमाशो ने अंजाम दिया , बदमाशों ने रास्ते में कोई ऐसा सामान डाल दिया जिससे गाड़ी के टायर पंचर हो गया । लूटपाट करने के बाद बदमाशों ने चारों महिलाओं के साथ बारी-बारी से किया दुष्कर्म। युवक द्वारा विरोध करने पर उसे मार दी गोली मौके पर ही हो गई उसकी मौत हो गई।

इस घटना के बाद उत्तर प्रदेश में एक बार फिर लॉ एंड ऑर्डर पर और हाइवे पर सफर करने वाले लोगों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here