HomeUncategorizedयकीन नही होता, ये सोचता है इंडियन यूथ शादी के बारे में!

यकीन नही होता, ये सोचता है इंडियन यूथ शादी के बारे में!

download

नई दिल्ली: इंडियन यूथ को लगता है कि शादी उनके जीवन में इमोशनल और फाइनेंशियल स्‍टैबिलिटी लेकर आएगी. ऐसा एक सर्वे में खुलासा हुआ है.

किसने करवाया ये सर्वे

मैरिज ब्यूरो वेबसाइट ‘शादी डॉट कॉम’ ने हाल ही में अनमैरिड युवाओं के शादी के प्रति इमोशंस को जानने के लिए एक सर्वे कराया.

कहीं दिलचस्‍पी नहीं तो कन्‍फ्यूजन

लगभग 20.5% पुरुषों और 23.1% महिलाओं ने कहा कि वे शादी करने के लिए और इंतजार नहीं कर सकते हैं और 12.2 % पुरुष और 10.3% महिलाओं ने कहा कि वे शादी करने के लिए नहीं बने हैं और उन्हें शादी में दिलचस्पी नहीं है जबकि 18.2%  पुरुष और 13.2 % महिलाएं कन्‍फ्यूजन में हैं. वे शादी करने को लेकर कुछ तय नहीं कर पाईं हैं.

क्‍या कहता है यूथ

जिन लोगों ने यह कहा कि वे शादी के लिए नहीं बने हैं तो जब इसका कारण पूछा गया तो 35.1% पुरुषों और 27.2 % महिलाओं ने कहा कि वे जिम्मेदारी नहीं उठाना चाहते हैं. वहीं 23.2 % पुरुषों और 21.3 % महिलाओं ने कहा कि उन्हें शादी में विश्वास नहीं है. लगभग 26.3 % पुरुषों और 20.3 % महिलाओं ने कहा कि वे लंबे समय तक इसे निभाने की कमिटमेंट नहीं चाहते हैं. 15.4 % पुरुषों और 31.2 % महिलाओं ने कहा कि उन्हें शादी के बाद जीवन में आने वाले बदलाव से डर लगता है.

इमोशनल और फाइनेंशियल सपोर्ट

शादी का सबसे बड़ा फायदा पूछे जाने पर 25.7 % पुरुषों और 34.7 % महिलाओं ने इमोशनल सर्पोट बताया. 33.7 % पुरुषों और 20.1 % महिलाओं ने फाइनेंशियल स्‍टैबिलिटी बताया, जबकि 40.6 % पुरुषों और 45.2% महिलाओं ने जीवनभर के लिए साथी मिलने को बड़ा फायदा बताया.

ये लोग हुए सर्वे में शामिल

इस ऑनलाइन सर्वेक्षण में 25 से 32 साल की आयु के बीच के 14,700 लोग (47 फसदी महिलाएं व 53 फीसदी पुरुष) शामिल हुए.

क्‍या कहते हैं सीईओ गौरव

‘शादी डॉट कॉम’ के सीईओ गौरव रक्षित के मुताबिक, ऐसा जीवनसाथी पाना जो आपको इमोशंस के साथ-साथ फाइनेंशियल सपोर्ट भी दे, एक सक्‍सेसफुल रिलेशन के लिए बेहद जरूरी है.

 

 

 

 

Tags: youth-thinking-for_marriage@#$

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular