Homeअध्यात्मआस्थामौसम सामान्य होने के बाद प्रात: से सुचारू हुई चारधाम यात्रा।

मौसम सामान्य होने के बाद प्रात: से सुचारू हुई चारधाम यात्रा।

देहरादून – मौसम के सामान्य होने के बाद आज प्रात: से चारधाम यात्रा शुरू हो गयी है। मौसम के ठीक होते ही केदारनाथ धाम के लिए सोनप्रयाग से तीर्थयात्रियों ने प्रस्थान किया। केदारनाथ हेतु आज प्रात: से हेलीकॉप्टर सेवा पुनः शुरू हो गई है। मौसम खराब होने से कल अस्थायी तौर पर रोकी गयी थी हेली सेवा एवं कुछ पड़ावों पर तीर्थयात्रियों को भी रूकने को कहा गया था।

चारधाम तीर्थयात्रियों के आंकड़े बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति/ जिला पुलिस- प्रशासन/ आपदा प्रबंधन / गुरुद्वारा हेमकुंट साहिब ट्रस्ट के सहयोग से जारी किये जा रहे है।

चारधाम में दर्शन करने करने वाले श्रधालुओं की संख्या:

1-बदरीनाथ धाम कपाट खुलने की तिथि 8 मई से 24 मई शाम तक 318396

2- केदारनाथ धाम कपाट खुलने की तिथि 6 मई से 24 मई शायं तक 320833

3- गंगोत्री धाम कपाट खुलने की तिथि 3 मई से 24 मई तक 190482

4- यमुनोत्री धाम कपाट खुलने की तिथि 3 मई से 24 मई तक 139899

5- हेमकुंट साहिब लोकपाल तीर्थ के कपाट खुलने की तिथि 22 मई से 24 मई देर शाम तक पहुंचे तीर्थयात्रियों की संख्या 8350 है।

वहीँ बदरीनाथ-केदारनाथ में 24 मई तक पहुंचने वाले कुल तीर्थयात्रियों की संख्या का योग – 639229 24 मई तक गंगोत्री-यमुनोत्री पहुंचे तीर्थ यात्रियों की संख्या 330381 रहा।
उत्तराखंड चारधाम पहुंचे 24 मई रात्रि तक संपूर्ण तीर्थयात्रियों की संख्या 969610(नौ लाख उनसत्तर हजार हजार छ: सौ दस) रही।

आज प्रात: से चारधाम यात्रा सामान्य रूप से चल रही है। कल मौसम की स्थिति को देखते केदारनाथ एवं यमुनोत्री में कुछ पड़ावों पर तीर्थयात्रियों को रूकने की सलाह दी गयी थी।
आज प्रात: से तीर्थयात्री सोनप्रयाग से केदारनाथ हेतु प्रस्थान हो रहे हैं‌।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments