
मौसम की अगर बात करें तो प्रदेश के सभी हिस्सों में आज बादल छाए हुए हैं जिसके चलते उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों में आज बारिश और ऊंचाई वाले पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी होने के आसार साफ तौर पर नजर आ रहे हैं , मौसम विभाग ने प्रदेश में भारी बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जारी किया है।
मौसम विभाग के वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने कहा कि आने वाले कुछ दिनों तक प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है वही पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश के साथ बर्फबारी का भी अंदेशा जताया है,, मौसम विभाग ने आने वाले 2 दिनों तक उत्तरकाशी चमोली सहित अन्य जिलों में बारिश के साथ बर्फबारी का पूर्वानुमान जारी किया है हालांकि 31 तारीख के बाद फिलहाल मौसम साफ रहने का भी अनुमान जताया है,
