उत्तराखंड में लगातार बारिश के बाद दो दिन मानसून ने कुछ राहत दी, लेकिन अगले कुछ दिनों में इसके फिर आफत बरसाने के आसार हैं। मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कई इलाकों में भारी से बहुत भारी की संभावना जताई है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक शनिवार शाम से प्रदेश में मौसम फिर करवट बदल सकता है। इस दौरान उत्तरकाशी, चमोली और नैनीताल में कहीं-कहीं गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। वहीं, रविवार को कुमाऊं में भारी से अत्यंत भारी बारिश हो सकती है। इसे ध्यान में रखते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है। गढ़वाल क्षेत्र में तीव्र बौछारों की आशंका है।
मौसम विभाग ने उत्तराखंड में के कई इलाकों में जताई भारी बारिश की संभावना, रेड अलर्ट जारी….
RELATED ARTICLES