Homeराज्यउत्तराखण्डमौसम: राजधानी समेत पहाड़ तक बारिश और बर्फ़बारी, 24 घंटे तक कोई...

मौसम: राजधानी समेत पहाड़ तक बारिश और बर्फ़बारी, 24 घंटे तक कोई राहत नहीं।

देहरादून – राज्य में पश्चिमी विक्षोभ के एक बार फिर सक्रिय होने से राजधानी दून समेत पहाड़ तक मौसम का मिजाज बिगड़ गया। रविवार शाम को जहां दून में जमकर बादल बरसे, वहीं पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी भी हुई। इससे एक बार फिर लोग कड़ाके की ठंड से कांप उठे।

मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक ने बताया कि मौसम के बदले मिजाज के चलते जहां सोमवार को उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी बारिश और बर्फबारी होगी। इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, उधम सिंह नगर और हरिद्वार जिलों में कहीं-कहीं तेज गर्जना के साथ ओलावृष्टि और बिजली गिरने की भी संभावना है।

राजधानी दून में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश के साथ ही ओलावृष्टि की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 15 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री के आसपास रहेगा। ऐसे में लोगों को ठंड का सामना करना पड़ेगा।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अगले चौबीस घंटों के बाद पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने पर मौसम के सामान्य होने के आसार हैं। उधर, रविवार को दून के साथ ही हरिद्वार, रुड़की समेत कई मैदानी इलाकों और पर्वतीय इलाकों में बारिश हुई। वहीं 2200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई।
Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular