चमोली – मानसून सीजन के बाद चारधाम यात्रा के साथ ही बद्रीनाथ महायोजना के पुनर्निर्माण कार्यों ने रफ्तार पकड़ ली है। बद्रीनाथ में मौसम साफ रहने के साथ ही अलकनंदा नदी का जलस्तर धीरे धीरे कम होने से बद्रीनाथ महायोजना के निर्माण कार्यों में इन दिनों काफी सहूलियत मिलने लगी है।

जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने गुरुवार को बद्रीनाथ धाम में मास्टर प्लान के अन्तर्गत संचालित कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि मशीनरी और श्रमिकों की संख्या बढाते हुए पुनर्निर्माण कार्यो को गुणवत्ता के साथ तय समय पर पूरा किया जाए।

इस दौरान जिलाधिकारी ने बद्रीनाथ महायोजना के अंतर्गत संचालित रिवर फ्रंट डेवलपमेंट, सिविक एमिनिटी सेंटर, आईएसबीटी, लेक फ्रंट, अराइवल प्लाजा एवं हॉस्पिटल एक्सटेंशन कार्यों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कार्यदायी संस्था के अधिकारियों ने निर्माण कार्यों की प्रगति के बारे में जानकारी दी।




See huge sorts of guards. They yield sound time. Watch [url=https://thebealach.co.uk/]gay men porn[/url] here. Grab your sort smart.