बड़ी खबर : देश वासियो के लिए एक अच्छी खबर यह है कि सिक्किम सेक्टर डोकलाम भारत-चीन सीमा विवाद सुलझ गया है और दोनों देशो ने सिक्किम सेक्टर के डोकलाम से अपनी अपनी सेना पीछे करने का फैसला लिया है यह सिक्किम सेक्टर के डोकलाम में चल रहे भारत-चीन विवाद में नरेंद्र मोदी सरकार की बहुत बड़ी कामयाबी मानी जा रही है. आपको बता दें कि भारत हमेशा से ही युद्ध के पक्ष में नहीं था और कहता रहा है कि दोनों देशों को सेनाओं को पीछे हटना चाहिए. लेकिन चीन सिर्फ भारत के सैनिकों की वापसी पर डटा हुआ था. ऐसे में भारत के रूख को बड़ी कामयाबी मिली है.भारत को मिला जापान और अमेरिका का समर्थन
यह भारत की कूटनीतिक जीत ही मानी जाएगी.क्योकि इससे पहले भारत को जापान और अमेरिका का खुला समर्थन मिला है. एक तरफ अमेरिका तो भारत के साथ था ही लेकिन जापान के भी साथ आने के बाद भारत खुद को मजबूत महसूस कर रहा था. जापान शुरू से ही इस मामले में अपनी निगाह बनाए हुए था. क्योंकि उसे लगता है कि यह गतिरोध पूरे क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है….चीन के साथ इसी तरह के सीमा विवादों का सामना करने वाले जापान का डोकलाम के मसले पर मानना है कि इसमें शामिल किसी भी पक्ष को ताक़त के ज़ोर पर विवादित स्थल की यथास्थिति बदलने की कोशिश नहीं करनी चाहिए.



