Homeराज्यउत्तर प्रदेशमोदी सरकार अाम बजट 2018: इनकम टैक्स की दरों में कोई बदलाव...

मोदी सरकार अाम बजट 2018: इनकम टैक्स की दरों में कोई बदलाव नहीं, 70 लाख नई नौकरियों का वादा

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने लोकसभा में आम बजट पेश किया। उन्होंने गांव-किसान, हेल्थ सेक्टर, रेलवे, टैक्स, रोजगार समेत कई अहम मुद्दों पर बड़े ऐलान किये। उन्होंने राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और राज्यपाल के वेतन में बढोतरी का ऐलान भी किया। राष्ट्रपति का वेतन 5 लाख रुपये, उपराष्ट्रपति का वेतन 4 लाख और राज्यपाल का वेतन 3.5 लाख रुपये होगा।

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने गुरुवार को लोकसभा में साल 2018 का बजट पेश किया। बजट में हर वर्ग के लोगों का ध्यान देते हुए शिक्षा, स्वच्छता और स्वास्थ्य पर सरकार ने विशेष ध्यान दिया गया है।

स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए वित्त मंत्री ने घोषणा की है कि सरकार करीब 50 करोड़ लोगों के इलाज का खर्च उठाएगी। इसके मुताबिक देश के 40 फीसदी लोगों को हेल्थ बीमा मिलेगा।

मीडिया खबरों के मुताबिक धार्मिक पर्यटन शहरों के लिए हेरिटेज सिटी योजना बनेगी। स्मार्ट सिटी के लिए 99 शहरों को चुना गया। 100 स्मारकों को आदर्श बनाया जायेगा। साथ ही सरकार ने 70 लाख नई नौकरियों का वादा किया है। नये कर्मचारियों के EPF में 12 फीसदी का योगदान देगी सरकार

जेटली ने कहा कि गरीबों को मुफ्त डायलिसस की सुविधा मिल रही, पासपोर्ट 2-3 दिनों में मिल रहा। नया ग्रामीण बाजार ई-नैम बनाने का ऐलान किया।

जेटली ने कहा कि किसानों को लागत का डेढ़ गुना मिलेगा। खरीफ का समर्थन मूल्य उत्पादन लागत से डेढ़ गुना होगा। उन्होंने कहा कि 30 करोड़ टन फलों का उत्पादन हुआ। उन्होंने कहा कि 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करेंगे।

खबरों के मुताबिक इनकम टैक्स की दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जिससे मिडिल क्लास को कोई फायदा नहीं मिलेगा। आमदनी में से 40 हजार रुपये घटाकर लगेगा टैक्स। यानि जितनी आमदनी है उसमें 40 हजार घटाकर टैक्स लगेगा। 40 हजार रुपये तक स्टैंडर्ड डिडक्शन मिलेगा। नौकरी पेशा को कोई छूट नहीं मिलेगी। डिपॉजिट पर मिलने वाली छूट 10 हजार से बढ़ाकर 50 हजार हुई। सीनियर सिटीजन को राहत दी गई है।

सरकार को 2017-18 में 5.95 लाख करोड़ का घाटा हुआ। अभी जीडीपी का 3.5 फीसदी सरकारी घाटा काले धन के खिलाफ मुहिम का असर दिखा है। टैक्स देने वाले 19.25 लाख बढ़े, डायरेक्ट टैक्स का कलेक्शन 12.6 फीसदी हुआ। इनकम टैक्स कलेक्शन 90 हजार करोड़ बढ़ा।

रेलवे पर 1 लाख 48 हजार करोड़ रुपये खर्च करेगी सरकार, 600 स्टेशन आधुनिक बनेंगे। एयरपोर्ट की संख्या पांच गुना करने की कोशिश है। अभी 124 एयरपोर्ट से फ्लाइट्स उड़ रही है। 3600 नई रेल लाइन बिछाने का लक्ष्य है। मुंबई में लोकल ट्रेन के लिए खास योजना बनायी जायेगी। एस्कलेटर और कैमरे लगाए जाएंगे।

1200 करोड़ रुपये हेल्थ वेलनेस सेंटर के लिए दिए जाएंगे। जिसमें 10 करोड़ गरीब परिवार को 5 लाख रुपया सालाना दिया जायेगा। 50 करोड़ लोगों को हेल्थ बीमा मिलेगा। देश की 40 फीसदी आबादी को हेल्थ बीमा मिलेगा। 24 नए मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे।  एक परिवार को एक साल में 5 लाख रुपये का इलाज कराने की सुविधा मिलेगी। टीबी मरीज को हर महीने 500 रुपये की मदद देंगे। 5 लाख स्वास्थ सेंटर खोले जाएंगे।

जेटली ने कहा कि इस साल 2 करोड़ शौचालय बनाए जाएंगे, पीएम आवास योजना के तहत घर दिये जाएंगे, 2022 तक हर नागरिक को घर देंगे। 51 लाख नए घर बनाए जा रहे हैं। 8 करोड़ महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन दिये। 4 करोड़ घरों में सौभाग्या योजना के तहत बिजली दी।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments