Homeराज्यउत्तराखण्डमोदी कैबिनेट विस्तार के बाद उत्तराखंड त्रिवेंद्र सरकार में भी बदलाव के...

मोदी कैबिनेट विस्तार के बाद उत्तराखंड त्रिवेंद्र सरकार में भी बदलाव के संकेत!पढ़िए पूरी खबर

फाइल फोटो

अभी अभी : रविवार को केंद्र की मोदी सरकार की कैबिनेट विस्तार के बाद जल्द ही उत्तराखंड में त्रिवेंद्र सरकार की कैबिनेट में भारी फेरबदल हो सकता है। चर्चा है की त्रिवेंद्र सरकार में कई मंत्रियो की छुट्टी हो सकती है तो कई नए चेहरे मंत्री बनाया जा सकता है… वैसे तो त्रिवेंद्र सरकार में फिलहाल 2 मंत्रियो की जगह अभी खाली है। लेकिन प्रदेश में त्रिवेंद्र सरकार कैबिनेट की चर्चाएं जोरों पर हैं। फेसबुक और व्हट्सएप्प पर त्रिवेंद्र सरकार की नई कैबिनेट की सूची आने के बाद राजनैतिक गलियारों में यह चर्चा जोर पकड़ने लगी है कि क्या आने वाले दिनों में सीएम त्रिवेंद्र की कैबिनेट से चार बड़े मंत्रियो के नाम गायब हो सकते हैं! सूची में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, शिक्षा मंत्री अरविन्द पाण्डे, राज्य मंत्री धनसिंह रावत और रेखा आर्य का नाम लिस्ट से गायब हैं .वंही इस लिस्ट में पहली बार विधानसभा पंहुचे कई नामों को भारी भरकम विभागों की जिम्मेदारी से नवाजा गया है। हलाकि वायरल हो रही इस लिस्ट की खबरों में कितनी सचाई है कुछ कहा नहीं जा सकता। लेकिन सरकार और संगठन के लोगो ने इस मामले पर चुप्पी साध ली है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई त्रिवेंद्र की नई कैबिनेट की सूची को लेकर खुफिया एजेंसियों के भी होश उड़े हुए हैं। इस लिस्ट के अनुसार उत्तराखंड में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत के पास गोपन,कार्मिक,गृह एंव सतर्कता,उर्जा व तकनिकी शिक्षा रहेगी। जबकी कैबनेट मंत्री हरक सिंह रावत लोक निर्माण, सैनिक कल्याण, प्रकाश पन्त संसदीय कार्य ,सिचाई,समाज कल्याण। यशपाल आर्य राजस्व, भू-प्रबन्धन,खाद्य नागरिक आपूर्ति, बंशीधर भगत परिवहन,सहकारिता, मदन कौशिक आबकारी, गन्ना विकास व उद्यान संभालेंगे। बलवन्त सिंह भौर्याल चिकित्सा, चिकित्सा शिक्षा व सूचना प्रौघोगिकी, ऋतु खण्डूरी महिला विकास, बाल विकास व ग्राम्य विकास। महेन्द्र भट्ट पंचायती राज,युवा कल्याण व खेलकूद।
मुन्ना सिंह चैहान विद्यालयी शिक्षा व उच्च शिक्षा , प्रौढ शिक्षा । गणेश जोशी कृषि व पशुपालन।, बिशन सिंह चुफाल आपदा प्रबन्धन , पेयजल, मतस्य पालन व दुग्ध विकास,विधान सभा अध्यक्ष हरवंश कपूर।Vision2020news ऐसी वायरल खबरों की पुष्टि नहीं करता है

ताजा तरीन खबरों को पढ़ने के लिए Vision2020news.com पर जरूर क्लिक करे और खबर पसंद आए तो शेयर जरूर करे……

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular