Home राज्य उत्तराखण्ड पीएम मोदी के बाद इन राष्ट्रीय नेताओं की रैली की तैयारी में...

पीएम मोदी के बाद इन राष्ट्रीय नेताओं की रैली की तैयारी में भाजपा, अप्रैल के पहले सप्ताह में होने की संभावना….

हल्द्वानी- 28 मार्च को रुद्रपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के बाद भाजपा ने दूसरे राष्ट्रीय नेताओं के कार्यक्रम की योजना बनाई है। इसी कड़ी में अप्रैल के पहले सप्ताह में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की रैली हल्द्वानी में हो सकती है। भाजपा ने लोकसभा सीट पर आक्रामक प्रचार शुरू कर दिया है। 28 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली रुद्रपुर में रखी गई है। संभावना है कि 30 मार्च को सीएम रावत कालाढूंगी में जनसभा कर सकते हैं। इसके अलावा भाजपा हल्द्वानी में एक राष्ट्रीय नेता की रैली कराने की तैयारी में जुटी है। इसमें अप्रैल के पहले सप्ताह में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह या फिर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की रैली होने की संभावना है। जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष या यूपी सीएम की रैली हल्द्वानी में कराने की योजना है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2