मोजाम्बिक में ब्लास्ट,73 लोगों की मौत…

0
830
blast
मोजाम्बिक के कैफिरीदजांगे शहर में पेट्रोल से भरे एक ट्रक में शुक्रवार को ब्लास्ट हो गया। इसमें 73 लोगों की मौत हो गई और 100 से ज्यादा जख्मी हो गए। धमाका इतना तेज था कि कई घरों के परखच्चे उड़ गए। बताया जा रहा है कि ट्रक ड्राइवर स्थानीय लोगों को चोरी से पेट्रोल बेच रहा था। इसी दौरान ब्लास्ट हो गया।
पेट्रोल की किल्लत है
– मोजाम्बिक एक गरीब देश है। महंगाई के चलते यहां क्राइम काफी बढ़ गया है।
– हाल ही में यहां पेट्रोल के दाम काफी बढ़ गए हैं, इसके चलते जगह-जगह पेट्रोल की चोरी हो रही है।
– मोजाम्बिक पिछले 30 सालों से सिविल वॉर से जूझ रहा था, जिसका 1992 में अंत हुआ।
– सिविल वॉर के चलते देश की इकोनॉमी बुरे हालात में पहुंच गई है। अब हालात और भी खतरनाक होते जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here