Tuesday, March 10, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड मेरी शादी में देरी की असली वहज है मोदी और CBI :...

मेरी शादी में देरी की असली वहज है मोदी और CBI : तेजप्रताप यादव

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के छोटे पुत्र तेजप्रताप यादव ने अपनी शादी में हो रही देरी की वहज मोदी सरकार और सीबीआई को बता रहे है। सुनकर आपको जरूर अजीब लग रहा हो। पटना में लालू यादव के बेटे तेजप्रताप यादव एक निजी संस्थान का उद्घाटन करने पहुंचे और अपनी शादी में हो रही देरी का ठीकरा CBI और मोदी सरकार पर फोड़ दिया। इस बीच रेलवे टेंडर मामले में CBI ने लालू यादव और तेजस्वी को पूछताछ के लिए तलब किया है. इस कार्यक्रम में लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज ने कहा मेरी शादी में होने वाली देरी के लिए मोदी सरकार और सीबीआई है।

अपनी शादी ना होने पर सफ़ाई देते हुए उन्होंने कहा- देखिए शादी विवाह तो अपने जगह पर निर्धारित है, जो होना है वो तो होगा उसको न मैं काट सकता हूं ना नीतीश कुमार।  वहीं इससे पहले ये खबर थी कि पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के ऑफिशियल वाट्सऐप पर 50,000 से ज्यादा लडकियों ने शादी के प्रस्ताव भेजे थे। लेकिन तेजस्वी ये कहते रहे कि पहले बड़े भाई तेजप्रताप के सिर सेहरा बंधेगा, फिर उनकी बारी आएगी.

कुछ दिन पहले CBI ने लालू के परिवार के हर ठिकानों पर छापेमारी की थी जिसमे काफी तरह की बाते सामने आई थी जैसे रेलवे टेंडर, मॉल की जमीन समेत काफी घोटाले सामने आए, और लालू परिवार को बिहार के महागठबंधन से बाहर होना पड़ा और फिर से नीतीश कुमार को भाजपा से मिलना पड़ा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2