Homeराज्यउत्तराखण्डमेडिकल स्टोर है या नशे की दुकान, पुलिस के नाक के नीचे...

मेडिकल स्टोर है या नशे की दुकान, पुलिस के नाक के नीचे चल रहा है नशे का धंधा

उत्तराखंड के देहाती इलाको में इन दिनों नशे का धंधा चल रहा है और इस नेटवर्क को ख़त्म करने या इस पर ठोस कार्यवाही करने में पुलिस प्रशासन लाचार सा दिख रहा है, नशे को लेकर सजग कुछ बहार के राज्यों की पुलिस भी छापेमारी करने में पीछे नहीं हैं लेकिन कोई कुछ कर ले नशे का धंधा तो जारी है।

मेडिकल स्टोर है या नशे की दुकान, पुलिस के नाक के नीचे चल रहा है नशे का धंधा

हम बात कर रहे है रुड़की, कलियर, भगवानपुर, मंगलौर समेत अन्य जगहों की जहाँ पर कई मेडिकल स्टोरों से नशे का कारोबार संचालित हो रहा है। दैनिक जागरण की रिपोर्ट के अनुसार इन जगहों पर कई मेडिकल स्टोरों से नशे का कारोबार संचालित हो रहा है जहाँ मेडिकल स्टोरों पर बिना डॉक्टर के पर्चे के ही मोटे मुनाफे की लालच में कई प्रतिबंधित दवा बेरोकटोक बेची जा रही है।।

कुछ समय पहले दो मेडिकल स्टोर सील कर दिये गये थे।  पुलिस ने ढंडेरा के मेडिकल स्टोर पर छापा मारा था लेकिन कुछ नहीं मिला था। इसके बाद पुलिस की कार्रवाई नहीं हो पाई।

जबकि स्थानीय लोगो की माने तो शहर में कई ऐसे मेडिकल स्टोर है जहां पर युवाओं को खुलेआम नशे के इंजेक्शन बेचे जा रहे हैं। कई बार लोग शिकायत भी करते रहे हैं लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular