कोटद्वार ; कोटद्वार में अधिवक्ता सुशील कुमार राघवंशी की हत्या के मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी न होने से प्रदेश भर के अधिवक्ता लामबंद होने लगे हैं ,अधिवक्ता सुशील कुमार रघुवंशी की कुछ दिन पूर्व दिन दहाड़े हत्या कर दी गयी थी और मरने से पूर्व अधिवक्ता ने कोटद्वार के कई बड़े व्यापारियों और प्रॉपर्टी डीलरों का नाम लिया थे जिनपर पुलिस ने अभी तक शिकंजा नहीं कसा है।
अधिवक्ताओं ने जनपद के अपर पुलिस अधीक्षक से मिलकर मांग की है कि मामले में तत्काल गिरफ्तारी की जाए अन्यथा वे आंदोलन को बाध्य होंगे।
जनपद के विधायक और वन मंत्री हरक सिंह रावत ने भी मामले की गम्भीरता को देखते हुए मामले में तत्काल कार्यवाही के लिए जनपद प्रशासन को निर्देशित किया है ।
मृतक अधिवक्ता ने मरने से पूर्व कोटद्वार के कई बड़े व्यापारियों और प्रॉपर्टी डीलरों का नाम लिया था जिनपर पुलिस ने अभी तक शिकंजा नहीं कैसा है ,लेकिन अधिवक्ताओं के लामबन्द होने से अब पुलिस भी जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दे रही है।