बड़ी खबर : पश्चिमी बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी विवादित आदेश देकर फिर से विपक्ष के निशाने पर है… दुर्गा पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नया निर्देश जारी कर कहा है,कि 30 सितंबर की शाम छह बजे से लेकर एक अक्टूबर तक दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन नहीं किया जा सकेगा. इसकी वजह मोहर्रम का जुलूस होना बताया गया है.
सीएम ममता बनर्जी ने कहा, मुहर्रम के जुलुसों के चलते दुर्गा प्रतिमा के विसर्जन पर यह रोक लगाई है. श्रद्धालु 30 सितंबर विजयादशमी को शाम छह बजे तक ही दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन कर सकेंगे.आपको बता दें कि पिछले साल भी ममता बनर्जी ने विजयादशमी के मौके पर मूर्ति विसर्जन करने पर रोक लगाने का आदेश दिया था. उनके इस फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी. इस पर कोर्ट ने ममता को फटकार लगाते हुए कहा था कि वह एक समुदाय को रिझाने जैसा प्रयास है…
हर ताज़ा अपडेट के लिए हमारे फ़ेसबुक पेज को लाइक करें,खबर अच्छी लगे तो शेयर जरूर करे।