मुस्लिम लड़के की जान बचाने के लिए आखिर भीड़ से क्यों भिड़े दरोगा गगन दीप सिंह

देहरादून। 22 मई 2018 को गर्जिया मंदिर, रामनगर नैनीताल में एक घटना घटित हुई थी, जिसमें एक लड़का व लड़की मंदिर के पास देखे गये थे, जो अलग-अलग समुदाय के थे। स्थानीय भीड़ द्वारा लड़के को पकड़ा और मारपीट करने का प्रयास किया गया। मौके पर मौजूद उपनिरीक्षक गगनदीप सिंह द्वारा बहादुरी का परिचय देते हुए, भीड़ से युवक को बचाया गया। एसआई गगनदीप सिंह के इस कार्य के लिए अशोक कुमार महानिदेशक कानून व्यवस्था ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल को उक्त एसआई को पुरस्कृत करने हेतु निर्देशित किया है। जो हमलावर युवक हैं, उनके विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here