Homeअजब गजबमुस्लिम युवक की शादी का कार्ड खूब हो रहा है वायरल, कार्ड...

मुस्लिम युवक की शादी का कार्ड खूब हो रहा है वायरल, कार्ड में क्या है खास आप भी पढ़े!

बदलते समय के साथ लोगों की सोच भी बदलती जा रही है हर कोई कुछ हटकर और जमाने के साथ चलना चाहता है. तभी तो आये दिन कुछ न कुछ अलग देखने को मिल ही जाता है. हाल ही में ऐसा ही कुछ देखने को मिला है शादी के कार्ड पर.

दरअसल एक मुस्लिम युवक ने अपनी शादी के कार्ड पर ऐसा कुछ लिखवा डाला है कि वह कार्ड खूब सुर्खिया बटोर रहा है और सोशल मीडिया पर भी खूब जमकर कर वायरल हो रहा है.

दरअसल, सामाजिक मुद्दों पर जागरुकता फैलाने के लिए जुनैद नाम के इस मुस्लिम लड़के ने अपनी शादी कार्ड में एक ऐसी बात लिखवाई है जिसकी हर कोई तारीफ कर रहा है। आपको इस मुस्लिम लड़के ने सामाजिक जागरुकता फैलाने के लिए एक अहम कदम उठाते हुए अपना शादी कार्ड में रक्तदान, महादान। शिक्षा है अनमोल रतन, पढ़ने का अब करो जतन। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और बेटियां पढ़ें बेटियां बढ़ें जैसे स्लोगन छपवाकर खुब सुर्खियां बटोरी है।

 जुनैद के इस सराहनीय कदम में उनकी होने वाली पत्नी हुमा भी खुब साथ दे रही हैं। आपको बता दें कि जुनैद की उम्र 30 साल है और वो पेशे से वकील है। जुनैद अभी कल्चरल एवं वेलफेयर संस्था के अध्यक्ष भी हैं। जुनैद इससे पहले भी कई बार लोगों को एकजूट करने के लिए संदेश देने हेतु अपनी टीम के साथ नुक्कड़ व चौराहों पर जागरूकता कार्यक्रम कर चुके हैं। जुनैद की शादी स्टेशन रोड निवासी हुमा से इसी साल 19 अप्रैल को है। लेकिन, इससे पहले ही अपनी शादी के कार्ड में रक्तदान, महादान। शिक्षा है अनमोल रतन, पढ़ने का अब करो जतन।

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और बेटियां पढ़ें बेटियां बढ़ें जैसे स्लोगन छपवाकर लोगों को जागरुक करने का काम किया है। जुनैद के मुताबिक, उनकी इस पहल से प्रेरित होकर प्रिंटिंग प्रेस के मालिक ने उनसे अन्य लोगों को भी अपनी शादी के कार्ड पर इस तरह के स्लोगन छपवाने का अनुरोध करने का वादा किया है। जुनैद के मुताबिक, उन्होंने अपनी शादी में करीब 400 निमंत्रण पत्र अपने मित्रों और रिश्तेदारों को बांटे हैं। जुनैद ने कहा कि जिसे भी यह कार्ड जा रहा है वह मुझे फोन करके इस बारे में पुछ रहा है और मेरे इस कदम को सराहनीय बता रहा है।

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments