Homeराज्यउत्तर प्रदेशमुलायम की पत्नी ने खोली जुबान कहा-अब बस, बहुत सह लिया अपमान!

मुलायम की पत्नी ने खोली जुबान कहा-अब बस, बहुत सह लिया अपमान!

समाजवादी परिवार का झगड़ा अभी तक तो शांत था पर सपा सुप्रीमों मुलायम की पत्नी साधना सिंह का बयान एक बार फिर इस झगड़े को हवा दे सकता है। एक न्यूज एजेंसी को दिए इंटरव्यू में साधना सिंह ने साफ कहा कि उनका काफी अपमान हुआ है और अब वो पीछे नहीं हटेंगी.

साधना यादव ने कहा कि वे सामने आना चाहती थी लेकिन नेताजी नहीं आने देते थे. साथ ही उन्होंने कहा कि वे समाजसेवा खुलकर करना चाहती हैं. राजनीति में आने को लेकर उन्होंने साफ कहा कि वे राजनीति में नहीं आना चाहती हैं. हालांकि, अपने बेटे प्रतीक को राजनीति में लाने की इच्छा उन्होंने जाहिर की.

उन्होंने यह भी जाहिर कर दिया कि वो शिवपाल के प्रति नरमी रखती हैं. उन्होंने कहा कि ‘शिवपाल ने नेताजी के लिए बहुत कुछ किया है और शिवपाल ने भी नेताजी की बेटे जैसे सेवा की है.’ साधना यादव ने कहा कि ‘शिवपाल के साथ गलत हुआ है’. बाद में उन्होंने कहा कि सभी साथ में बैठकर बात करते तो ये नहीं होता.

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular