श्रम विभाग की ओर से बुद्धिविहार मैदान में सोमवार को मंडल स्तरीय सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। इसमें 2754 जोड़े विवाह बंधन के बंधे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नव दंपति को आशीर्वाद देने पहुंचे। इस दौरान मंत्रिमंडल के तमाम नेतागण मौजूद रहे। विवाह समारोह में युवक और युवतियों के 8-8 परिजन समारोह में शामिल हो सके। आयोजन स्थल पर बनाये गए 26 सेक्टर में अलग अलग निर्माण श्रमिको ने एक दूसरे के साथ जीवन बिताने का संकल्प लिया।
समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सबसे पहले 100 करोड़ की 36 योजनाओं का लोकार्पण और 12 योजनाओं का शिलान्यास किया। लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम के बाद मंत्रियो ने संबोधन शुरू किया। श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने योजन के तहत कराए जा रहे विवाह समारोह के बारे में बताया। यह भी बताया कि विवाह बंधन में बंध रहे जोड़ो को 20 करोड़ से अधिक की राशि दी गई है। उन्होंने प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और कहा कि सर्व समाज के कल्याण के लिए सरकार पूरे मनोयोग से काम कर रही है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सवा दो सब्जे संबोधन शुरू किया। कोरोना महामारी से जंग के लिए केंद्र सरकार की बड़ाई की। श्रमिकों के कोरोना काल मे दिखाए गए धैर्य के लिए उनकी बधाई दी। समारोह में पंचायतराज मंत्री भूपेंद्र सिंह, जिले के प्रभारी मंत्री महेंद्र सिंह, मंत्री बलदेव सिंह औलख, बदायूं सांसद संघमित्रा मौर्य, पूर्व सांसद सर्वेश सिंह, विधायक रितेश गुप्ता समेत कई विधायक, और पूर्व सांसद मौजूद हैं।