Homeराज्यमहाराष्ट्रमुबंई लोकल में धमाका,जान बचाने के लिए ट्रेन से कूदे लोग..

मुबंई लोकल में धमाका,जान बचाने के लिए ट्रेन से कूदे लोग..

img_20161230103035

मुबंई लोकल ट्रेन में आज जोरदार धमाका हुआ जिसे सुनकर लोग अपनी जान बचाने के लिए ट्रेन से कूदने लगे।

अब हम आपको पूरा मामला बताते है। मुबंई की जान कही जाने वाली यहां की लोकल ट्रेन में सफर करने वाली की भीड़ का अंदाजा लगाना भी मुश्किल है। आलम यह रहता है कि लोग मजबूरन ट्रेन की छत में बैठकर सफर करते है। हुआ यूं कि  लोकल ट्रेन के ऊपर बैठकर कुछ लोग सफर कर रहे थे कि अचानक उस दौरान अब्दुल रहमान नाम का एक व्यक्ति ओवर हेड वायर से चिपक गया, जिसके बाद जोरदार धमाका हुआ. धमाके के बाद ट्रेन रुक गई।

धमाके की आवाज सुनकर छत पर बैठे बाकी लोग अपनी जान बचाने के लिए ट्रेन की छत से नीचे पटरी की ओर छलांग लगा दिए। लगभग 30 से 40 लोग अपनी जान बचाने के लिए ट्रेन की छत से कूद पड़े। बता दें कि जीआरपी और आरपीएफ के जवानों घायल यात्री को सायन अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करा दिया है. इस घटना में बाकी यात्रियों की जान जा सकती थी, लेकिन बड़ा हादसा होने से बच गया।

मुंबई के तिलक नगर स्टेशन पर हुए हादसे का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular