Homeराज्यउत्तराखण्डमुन्नी देवी ने ली विधायक पद की शपथ

मुन्नी देवी ने ली विधायक पद की शपथ


देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा में नव निर्वाचित विधायक श्रीमती मुन्नी देवी शाह ने विधानसभा की सदस्यता ग्रहण कर ली। सोमवार को विधानसभा में उन्हें विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने शपथ दिलाई। अपने चुने जाने के बाद श्रीमती मुन्नी देवी अब तक विधानसभा सदस्य पद की शपथ नहीं ली थी जो उन्होंने अब ली है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट , शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे एवं विधायकों में गणेश जोशी, हरबंस कपूर, दलीप सिंह रावत, केदार सिंह रावत, देशराज कर्णवाल,सुरेश राठौर, धन सिंह नेगी, खजान दास,शक्ति लाल शाह एवं उमेश शर्मा काऊ उपस्थित थे।
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष द्वारा आज दोपहर में विधान भवन,देहरादून में नव निर्वाचित विधायक श्रीमती मुन्नी देवी को शपथ दिलायी गयी।इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि थराली की नवनिर्वाचित विधायक मुन्नी देवी आज से विधानसभा सत्र की सभी कार्यवाही में भाग लेने के लिए अधिकृत हो गई हैं।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular