Friday, March 27, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डमुनस्यारी में बर्फ में फंसे दिल्ली के ट्रैकर, रेस्क्यू के लिए टीम...

मुनस्यारी में बर्फ में फंसे दिल्ली के ट्रैकर, रेस्क्यू के लिए टीम हुई रवाना…..

उत्तराखंड- बागेश्वर से पिथौरागढ़ के मुनस्यारी तक पैदल ट्रैकिंग पर आ रहे दिल्ली के 11 पर्यटक भैंसियाताल में फंसे हुए हैं। सूचना मिलते ही मुनस्यारी से राजस्व दल, वन विभाग और आपदा प्रबंधन टीम रवाना हो चुकी है। बागेश्वर से दिल्ली के 11 ट्रैकरों का दल पैदल मुनस्यारी को आ रहा है। मंगलवार की शाम दल खलियाटाप से लगभग चार किमी दूर भैंसियांताल के पास मार्ग भटक गया। दल के किसी सदस्य द्वारा इसकी सूचना प्रशासन को दी गई। इस सूचना पर प्रशासन ने मुनस्यारी प्रशासन को संदेश भेजा। सूचना मिलते ही मुनस्यारी से राजस्व निरीक्षक कमल उपाध्याय के नेतृत्व में वन विभाग, आपदा रेस्क्यू दल मौके को रवाना हुआ है। दल में शामिल सदस्यों के बारे में कोई जानकारी नहीं है। जिस स्थल पर दल फंसा है वहां पर दो फीट से अधिक बर्फ है। थल-मुनस्यारी मार्ग पर मुनस्यारी के बलाती से यहां की दूरी 12 किमी है। भैसियांताल टै्रक ऑफ दि इयर मिलम का एक प्वाइंट रहा है। यह क्षेत्र दुर्गम और कठिन है इस समय यहां पर बर्फ रहती है। यह क्षेत्र संचार विहीन भी है। जिसके चलते फंसे ट्रैकर की लोकेशन का भी पता नहीं चल पा रही है। बचाव के लिए गए दल को भी खलिया से भैसियांताल तक बर्फ से होकर जाना पड़ेगा।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular