Homeराज्यउत्तराखण्डमुख्य सचिव डाॅ. एसएस सन्धु ने बद्रीनाथ धाम में चल रहे मास्टर...

मुख्य सचिव डाॅ. एसएस सन्धु ने बद्रीनाथ धाम में चल रहे मास्टर प्लान के कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण…

गोपेश्वर/चमोली) – मुख्य सचिव डाॅ. एसएस सन्धु बदरीनाथ पहुंचे। उन्होंने बदरीनाथ धाम में चल रहे मास्टर प्लान के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने भगवान बद्री विशाल की पूजा अर्चना कर लोकमंगल की कामना की। मन्दिर समिति की ओर से मुख्य सचिव को अंगवस्त्र शाॅल और तुलसी की माला भेंटकर उनका स्वागत किया।

मुख्य सचिव ने बदरीनाथ मास्टर प्लान के तहत चल रहे निर्माण कार्याे का स्थलीय निरीक्षण कर समीक्षा की। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को निर्माण कार्याे में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए तय समय में सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने बदरीनाथ में सभी बिल्डिंग एक ही डिजाइन से तैयार करने, बद्रीश झील एवं शेष नेत्र झील का काम अक्तूबर तक, अलकनंदा पर निर्मित तीनों पुलों को दिसम्बर तक तथा आईएसबीटी का काम 10 दिन में पूर्ण करने के निर्देश दिए। फुटपाथ और सड़कों में ड्रेन वॉटर की लेबलिंग को ठीक करने और जहां-जहां काम पूरा हो गया वहां की ड्रेसिंग करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही ड्राईवरों के लिए 500 बेड की डोरमेटरी बनाने क भी निर्देश दिए।

इस दौरान मुख्य सचिव ने रिवर फ्रंट डेवलपमेंट कार्यो सहित अराइवल प्लाजा, आईएसबीटी, हाॅस्पिटल, शेष नेत्र और बद्रीश झील सौन्दर्यीकरण निर्माण कार्यो का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने मुख्य सचिव को मास्टर प्लान के तहत चल रहे कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान मास्टर प्लान के विशेष कार्याधिकारी सतीश बहुगुणा, अपर जिलाधिकारी डाॅ. अभिषेक त्रिपाठी, गाबर के मालिक रविन्द्र रावत, पीआईयू के अधिक्षण अभियंता विपुल सैनी, मुख्य अभियन्ता राजेश शर्मा, अधीक्षण अभियन्ता राजेश चन्द्रा, गावर कंपनी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर शिवम बंसल, पीएल सोनी, ईओ सुनील पुरोहित आदि मौजूद थे।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular