मुख्य सचिव एवं अवस्थापना आयुक्त आनंद वर्धन ने नगर पालिका कार्यलय व सफाई व्यवस्था का किया निरिक्षण।

चमोली/जोशीमठ – अपर मुख्य सचिव एवं अवस्थापना आयुक्त आनंद वर्धन सुबह जोशीमठ पहुँचे।

जोशीमठ पहुँचने पर नगर पालिका कार्यलय का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का भी निरीक्षण किया।

नगर पालिका कार्यालय पहुँचने पर नगर पालिका के अध्यक्ष शैलेन्द्र पंवार द्वारा अपर सचिव का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। मुख्य सचिव ने जोशीमठ नगर की समस्याओं के निराकरण के लिये अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।

अपर सचिव ने जोशीमठ मुख्य द्वार पर कूड़ा डंपिंग को अन्यंत्र शिफ़्ट करने के लिये भी पालिका को निर्देशित किया।

अधिशाषी अधिकारी का कहना हैं कि कूड़ा डंपिंग के लिये अन्य जगह भूमि देखी जा रही है। जल्द ही कूड़ा डंपिंग अन्य जगह पर शिफ्ट किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here