Homeराज्यउत्तराखण्डमुख्य चिकत्साधिकारी राजेश आर्या पर CMO द्वारा भेजी गयी जांच टीम, सवालों...

मुख्य चिकत्साधिकारी राजेश आर्या पर CMO द्वारा भेजी गयी जांच टीम, सवालों के घेरे में।

उधम सिंह नगर/सितारगंज – सितारगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अचानक बीते दिन केबिनेट मंत्री उत्तराखण्ड सरकार सौरभ बहुगुणा औचक निरिक्षण करने पहुँच गए थे। जहाँ मंत्री सौरभ बहुगुणा ने अस्पताल में अनिमित्ताएं और अव्यवस्थाएं पायी जिस पर मंत्री सौरभ बहुगुणा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर्स को जमकर फटकार लगाईं और CMO ऊधम सिंह नगर को तत्काल व्यवस्थाओं की जांच के आदेश दिए।

मंत्री सौरभ बहुगुणा के आदेशों को आज ही तत्काल अमली जाम पहनाते हुए CMO ऊधम सिंह नगर ने चार सददस्यी टीम बना कर सितारगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भेजी, जहाँ टीम ने सितारगंज स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य चिकत्साधिकारी डॉ राजेश आर्या को एक कमरे में बिठा कर जांच शुरू कर दी।

कुछ देर बाद अस्पताल के कमरे से निकल कर डॉक्टर राजेश आर्या और जांच टीम के 4 अधिकारी अस्पताल के पीछे एक कमरे में चले गए जहाँ अदर से दरवाज़ा लॉक कर दिया गया। जांच पर CMO द्वारा गठित डॉक्टर्स की टीम और स्वयं डॉक्टर राजेश आर्या कुछ भी बोलने से बचते नज़र आये। पत्रकारों के कैमरे के सामने आने से बच कर जांच टीम और डॉक्टर राजेश आर्या एक बंद कमरे में जा कर बैठ गए और अंदर से दरवाज़े को बंद कर लिया गया। जिससे हो रही जांच पर सवालिया निशान लगता नज़र आ रहा है लगातार बंद कमरे में किस तरह की जांच की जा रही है इस का कुछ भी पता नहीं चल सका।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular