Homeराज्यउत्तर प्रदेशमुख्यमंत्री से वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश की टीम ने की भेंट

मुख्यमंत्री से वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश की टीम ने की भेंट

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  से उनके सरकारी आवास पर वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश की  टीम के सदस्यों ने मुलाकात की मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालो में वेब सीरीज  के निर्माता राहुल मित्रा निदेशक नीरज पाठक अभिनेत्री उर्वशी रौतेला व अभिनेता रणदीप  हुड्डा भी सम्मिलित थे। मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान  फिल्म जगत के प्रतिनिधियों ने उन्हें अवगत कराया कि यह वेब सीरीज पुलिस के एक रिटायर्ड इंस्पेक्टर के कार्यों से प्रेरित है इसकी शूटिंग यूपी के  विभिन्न स्थानों पर की जाएगी सीएम ने शुभम शूटिंग कार्य करने के लिए हर संभव सुविधा उपलब्ध कराने का आश्वासन देते हुए कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में फिल्म निर्माण से जुड़ी गतिविधियों को प्रोत्साहित कर रही है इसके लिए फिल्म नीति के अंतर्गत विभिन्न प्रावधान किए गए हैं फिल्म उद्योग के प्रतिनिधियों ने प्रदेश में फिल्म सिटी के स्थापना के लिए मुख्यमंत्री को बधाई देते हुए कहा कि राज्य सरकार की यह पहल प्रदेश में फिल्म गतिविधियों में अभूतपूर्व बढ़ोतरी लाने में उपयोगी सिद्ध होगी फिल्म अभिनेता रणदीप हुड्डा ने नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत प्रदेश में गंगा एवं उसकी सहायक नदियों को स्वच्छ एवं निर्मल बनाए जाने के सफल प्रयासों के लिए मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब गंगा नदी में डॉल्फिन का देखा जाना नदी की स्वच्छता और निर्मलता का स्पष्ट संकेत है हुड्डा ने बताया कि वह यूनाइटेड नेशंस के कन्वेंशन ऑन द कंजर्वेशन ऑफ माइग्रेटरी स्पीशीज के अंबेसडर है मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर फिल्म जगत के प्रतिनिधियों को  प्रदेश के ओ0 डी0 ओ 0पी उत्पाद भेंट किए।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular