Homeराज्यउत्तर प्रदेशमुख्यमंत्री योगी ने एम0एस0पी0 के अन्तर्गत धान खरीद कार्य को तेजी से...

मुख्यमंत्री योगी ने एम0एस0पी0 के अन्तर्गत धान खरीद कार्य को तेजी से संचालित करने के निर्देश दिए…

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एम0एस0पी0 के अन्तर्गत धान खरीद कार्य को तेजी से संचालित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि धान क्रय केन्द्रों पर किसानों को सभी अनुमन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। किसानों की उपज का भुगतान 72 घण्टे के अन्दर सुनिश्चित किया जाए।
मुख्यमंत्री अपने सरकारी आवास पर आहूत एक उच्चस्तरीय बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कृतसंल्पित है। इस उद्देश्य से राज्य में विभिन्न कार्यक्रम संचालित किये जा रहे हैं। उन्होंने महिलाओं के कल्याण से जुड़ी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार उत्तराखण्ड की त्रासदी के पीड़ितों को हर सम्भव मदद उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे इस आपदा के प्रभावितों से संवाद बनाए रखते हुए उनकी पूरी मदद करें और राहत उपलब्ध कराएं।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular