उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2021 के तृतीय चरण का मतदान सकुशल सम्पन्न होने पर मतदाताओं को हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक निर्वाचन प्रक्रिया में सम्मिलित होकर लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करने का कार्य किया है। उन्होंने निर्वाचन ड्यूटी से जुड़े कार्मिकों की सराहना करते हुए यह अपेक्षा की कि मतदान के आगामी चरण में भी समस्त कार्मिक लगन और निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे।
Home राज्य उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी त्रिस्तरीय पंचायत के तृतीय चरण का मतदान सकुशल सम्पन्न होने...


