Wednesday, February 25, 2026
Home राज्य उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जैविक खेती को बढ़ावा दिए जाने के लिए...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जैविक खेती को बढ़ावा दिए जाने के लिए प्रभावी प्रयास करने के दिए निर्देश…..

उत्तर प्रदेश : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि जैविक खेती में अपार सम्भावनाएं मौजूद हैं। इसे अपनाने से प्रधानमंत्री जी के किसानों की आय को दोगुना करने के संकल्प को साकार करने में बड़ी मदद मिलेगी। उन्होंने जैविक खेती को बढ़ावा दिए जाने के लिए प्रभावी प्रयास करने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जैविक खेती को प्रोत्साहित किया जाना वर्तमान समय की मांग है। लोग ऑर्गेनिक कृषि उत्पादों के उपयोग को वरीयता प्रदान कर रहे हैं। किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कृषि उत्पाद को ऑर्गेनिक प्रमाणित करने की विकेन्द्रित व्यवस्था का होना आवश्यक है। उन्होंने इस सम्बन्ध में मण्डल स्तर पर प्रयोगशाला की स्थापना बल देते हुए कहा कि सभी मण्डलों में ऑर्गेनिक कृषि उत्पाद प्रमाणित करने वाली प्रयोगशालाओं की स्थापना को गति दी जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि विविधीकरण किसानों की आय को बढ़ाने का एक अच्छा माध्यम है। प्रदेश के कई जनपदों के किसानों ने अभिनव प्रयोग करते हुए ऐसी फसलें उगाईं, जिनके बारे में यह धारणा थी कि वे स्थानीय जलवायु और भूमि के अनुकूल नहीं हैं। प्रदेश में स्ट्रॉबेरी, ड्रैगन फ्रूट तथा ब्लैक राइस की खेती ने देश व दुनिया को नया सन्देश दिया है। जनपद झांसी में स्ट्रॉबेरी महोत्सव के आयोजन से इस फल की खेती के सम्बन्ध में बुन्देलखण्ड क्षेत्र के किसानों मंे व्यापक जागरूकता आयी है। उन्होंने इसी प्रकार प्रदेश में ड्रैगन फ्रूट महोत्सव का आयोजन किए जाने के निर्देश दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2