Homeराज्यउत्तर प्रदेशमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में कोरोना वैक्सीनेशन कार्य को भारत सरकार...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में कोरोना वैक्सीनेशन कार्य को भारत सरकार की गाइडलाइन्स के अनुरूप संचालित करने के निर्देश दिए….

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में कोरोना वैक्सीनेशन कार्य को भारत सरकार की गाइडलाइन्स के अनुरूप संचालित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि सभी मानकों का पालन करते हुए पूरी प्रतिबद्धता के साथ सफलतापूर्वक वैक्सीनेशन कार्य किया जाए।
मुख्यमंत्री आज यहां अपने सरकारी आवास पर आहूत एक उच्चस्तरीय बैठक मे अनलाॅक व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के खिलाफ जारी जंग में कोरोना पर अन्तिम प्रहार करने के लिए वैक्सीनेशन कार्य का शुभारम्भ अत्यन्त उत्साहजनक है। लेकिन इस बात का भी ध्यान रखना है कि संक्रमण अभी समाप्त नहीं हुआ है। इसलिए कोरोना के प्रति हर स्तर पर सतर्कता बरतना आवश्यक है। उन्होंने जनपद लखनऊ व अयोध्या में कोविड-19 के दृष्टिगत अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular