मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आज 49वां जन्मदिन, पीएम मोदी सहित केंद्रीय मंत्री ने दी शुभकामनाएं।

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आज 49वां जन्मदिन है। इस खास बनाने के लिए बीजेपी युवा संकल्प दिवस के रूप में मना रही है। कई जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं, जिसमें रक्तदान से लेकर कम धामी के कार्यकाल के कामकाजों को लोगों को बताया जा रहा है।

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्री ने शुभकामनाएं दी है। वही केदारनाथ, बद्रीनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर विशेष पूजा अर्चना की गई।

जिसमें देश और प्रदेश की खुशहाली के लिए प्रार्थना की गई। विशेष पूजा कर उनके दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की कामना की गई। वही सीएम के जन्मदिन पर आयोजित कई कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here