Homeराज्यउत्तराखण्डमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नीरज चोपड़ा को वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नीरज चोपड़ा को वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने पर दी बधाई, भविष्य के लिए दी शुभकामनाएं।

देहरादून – भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। इस उपलब्धि को हासिल करने वाले वह भारत के पहले एथलीट बन गए हैं। नीरज चोपड़ा ने रविवार यानी 27 अगस्त को वर्ल्‍ड एथलेटिक्‍स चैंपियनशिप्‍स में गोल्‍ड जीता। इसी के साथ उन्होंने दो गोल्‍ड अपने नाम किए।

भारत के स्‍टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा को इस ऐतिहासिक जीत व उपलब्धि के लिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी उन्हें बधाई दी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर नीरज चोपड़ा की गोल्ड मेडल के साथ तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा है, भारतीय “गोल्डन बॉय” नीरज चोपड़ा को #WorldAthleticsChampionships में पुरुषों की #javelin प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने पर हार्दिक बधाई। आपने इस स्वर्णिम उपलब्धि से वैश्विक पटल पर मां भारती का मानवर्धन करने का अनुपम कार्य किया है। भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएं !

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular