Homeराज्यउत्तराखण्डमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिथौरागढ़ के शेर सिंह कार्की सरस्वती विहार...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिथौरागढ़ के शेर सिंह कार्की सरस्वती विहार में निर्मित भाऊराव देवरस सभागार का किया लोकार्पण।

पिथौरागढ़ – अपने एकदिवसीय जनपद पिथौरागढ़ के भ्रमण पर पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं भूतपूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी द्वारा आज विकासखंड कनालीच्छीना के मुवानी में स्थित शेर सिंह कार्की सरस्वती विहार में  निर्मित भाऊराव देवरस सभागार का लोकार्पण किया गया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री एवं भूतपूर्व मुख्यमंत्री का बीजेपी कार्यकर्ताओं एवम शेर सिंह कार्की सरस्वती विहार के प्रधानाचार्य द्वारा एवं अध्यापक द्वारा मुख्यमंत्री धामी एवं भूतपूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार भगत सिंह कोश्यारी को प्रतीक चिन्ह एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उपस्थित जनता एवं छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा की आने वाले 10 वर्ष उत्तराखंड उन्नति के होंगे जिस हेतु उनके द्वारा प्रदेश में नई शिक्षा नीति, नई खेल नीति को बहुत प्रभावी तौर पर लागू किया गया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की झांकी मानसखंड को देश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है जो हम सब के लिए गौरव की बात है, हम अपने अपने संसाधनों को एकत्रित कर लगातार विकास के पथ पर आगे बढ़ रहे हैं हमारी स्वयं सहायता महिलाओं द्वारा पहाड़ी उत्पादों को उत्पादित कर उत्पादों को बढ़ावा दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ये उत्पाद  वर्तमान में एमएनसी के उत्पादों को टक्कर दे रहे हैं जोकि उत्तराखंड के हित में है। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री द्वारा केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के संबंध में भी विस्तार पूर्वक जानकारी उपस्थित जनता को दी गई। मुख्यमंत्री द्वारा इस दौरान शेर सिंह कार्की विद्यालय हेतु 50 लाख रुपए की धनराशि से विस्तार किए जाने की घोषणा, रामगंगा में मोटर पुल निर्माण की घोषणा, मुवानी महाविद्यालय में रोड डामरीकरण किए जाने की घोषणा की गई।
इस अवसर पर भूतपूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी द्वार मुवानि आगमन पर  मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया व उपस्थित जनता को संबोधित करते हुए शेर सिंह कार्की द्वारा किए गए समाज के लिए कार्यों को भी याद किया गया।  उन्होंने कहा कि विद्यालय को आदर्श विद्यालय बनाना उनकी प्राथमिकता में है इस हेतु मुंबई वासियों द्वारा भी धनराशी देकर सहयोग प्रदान किया जा रहा है।
इससे पूर्व मुख्यमंत्री को मुवानी पहुंचने पर पुलिस टुकड़ी द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी भी दी गई। इसके अतिरिक्त सांस्कृतिक दलों द्वारा भी सांस्कृतिक कार्यक्रम की रंगारंग प्रस्तुति दी गई।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular