उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टोक्यो ओलंपिक में भाग ले रहे भारतीय खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।उन्होंने अपने ऊधमसिंह नगर दौरे के दूसरे दिन आज रुद्रपुर में साइकिल चलाकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। उनके साथ ही अन्य भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं ने भी साइकिल रैली में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने सभी भारतीय खिलाड़ियों को शुभकामनाएं भी दीं। वहीं टोकियो ओलंपिक के पहले ही दिन पदक जितने वालो देश की बेटी सेखोम मीराबाई चानू को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बधाई दी। उन्होंने कहा कि चानू ने अद्भुत कौशल का परिचय देते हुए 49 किलोग्राम वर्ग महिला वेटलिफ्टिंग में रजत पदक जीत कर राष्ट्र को गौरवान्वित किया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बढ़ाया टोक्यो ओलपिंक में भाग ले रहे खिलाड़ियों का हौसला….
RELATED ARTICLES