Homeराज्यउत्तराखण्डमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रसिद्ध गायक शेरी को किया सम्मानित।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रसिद्ध गायक शेरी को किया सम्मानित।

उधम सिंह नगर/खटीमा – रविवार की देर शाम खटीमा पहुंचे उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने निजी आवास खटीमा के नगला तराई में रात्रि विश्राम किया। वहीं सोमवार की सुबह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने घर पर आम जनता की समस्याएं सुनी।

इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को जनता की समस्याओं को तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए। वहीं इस मौके पर उत्तराखंड के प्रसिद्ध गायक शेरी जो खटीमा के निवासी है जो पंद्रह दिन के मास्को के सांस्कृतिक टूर पर गए थे। जहां उन्होंने उत्तराखंड की संस्कृति का विदेशों में परचम लहराने के बाद खटीमा आए हैं जिनका अपने घर पर मुख्यमंत्री ने मोमेंटो देकर स्वागत किया।

वहीं मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मास्को में जाकर उत्तराखंड की संस्कृति का परचम लहरा कर आए हैं। उनको उत्तराखंड सरकार की ओर से बहुत-बहुत बधाई देते हैं, साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की भी कामना करते हैं।

वही शेरी सिंगर ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया और उन्होंने कहा कि वह 15 दिवसीय मास्को के टूर पर गए थे। जहां उन्होंने भारत और उत्तराखंड की संस्कृति से मास्को के लोगों को परिचित कराया, वह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का विशेष रूप से धन्यवाद करते हैं जिनके सहयोग से वह भारतीय संस्कृति का प्रचार प्रसार कर सकें।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular