हरिद्वार – हरिद्वार दौरे पर आए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करते हुए जगतगुरु आश्रम पहुंचे। जहां उन्होंने जगतगुरु राज राजेश्वरानंद महाराज से शिष्टाचार भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जगतगुरु से कई अहम विषय को लेकर चर्चा की। बता दे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हरिद्वार दौरे पर आए हुए हैं, जिसके चलते सर्वप्रथम बुग्गावाला क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। जिसके पश्चात विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करते हुए जगतगुरु आश्रम पहुंचे। जहां उन्होंने जगतगुरु आश्रम पहुंचकर जगत गुरु राज राजेश्वरानंद महाराज का आशीर्वाद लिया और उन से शिष्टाचार भेंट के दौरान कई अहम विश्व को लेकर विचार विमर्श किया।