मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीएम आवास में किया ध्वजारोहण कर प्रदेश वासियों को दी शुभकामनाएं।

देहरादून – पूरे देश के साथ-साथ उत्तराखंड प्रदेश में भी आजादी का अमृत महोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है।

आज 75 वी वर्षगांठ पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने आवास पर ध्वजारोहण किया और इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी देशवासियों को व उत्तराखंड वासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आजादी का अमृत महोत्सव और हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा अभियान बड़े ही तेजी के साथ चला और आज इस अभियान में सभी ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की है जिसके लिए वह सभी का धन्यवाद करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here