Homeराज्यउत्तराखण्डमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पत्नी गीता धामी पहुंची मसूरी, लोगों ने...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पत्नी गीता धामी पहुंची मसूरी, लोगों ने किया भव्य स्वागत।

देहरादून/मसूरी – मसूरी में नारी शक्ति मंच द्वारा तीज महोत्सव का आयोजन मसूरी राधा कृष्ण मंदिर के सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की धर्मपत्नी गीता धामी और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की धर्मपत्नी निर्मला जोशी द्वारा दीप प्रज्वलित करके शुभारंभ किया गया।

इस मौके पर महिलाओं ने विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित की गई जिसमें सभी के मन को मोह लिया। पहली बार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की धर्मपत्नी गीता धामी के मसूरी आगमन पर मसूरी भाजपा मंडल के अध्यक्ष मोहन पेटवाल, मसूरी ट्रेडर्स वेलफेयर एसोसिएशन, मसूरी होटल एसोसिएशन, मसूरी मजदूर संघ, मसूरी होमस्टे एसोसिएशन आदि के द्वारा शॉल और फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया।

पत्रकारों से वार्ता करते हुए गीता धामी ने प्रदेश और देशवासियों को हरियाली तीज और नाग पंचमी की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार प्रदेश के विकास के लिए दिन रात मेहनत कर रहे हैं ताकि प्रदेश विकास की ओर अग्रसर हो सके। उन्होंने कहा कि हमारी भी जिम्मेदारी बनती है कि वह जनता की समस्याओं का निराकरण करने के लिये कार्य करे और उनके द्वारा जनता की समस्याओं को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सामने रखते हैं। मुख्यमंत्री का प्रयास रहता है कि वह प्रदेश के प्रत्येक व्यक्ति के लिए काम करें। जिसके लिए वह दिन-रात सभी के साथ मिलकर काम कर रहे है।

नारी शक्ति मंच मसूरी की अध्यक्ष गीता कुमाई ने कहा मसूरी में नारी शक्ति मंच का नारियों के उत्थान के लिए बनाया गया है मंच द्वारा महिलाओं को शसक्त बनाने के साथ उनको विभिन्न प्रकार के रोजगार के साधन से जोड़ने के लिए काम किया जा रहा है नारी शक्ति मंच लगातार मसूरी में महिलाओं के उत्थान के लिए काम कर रही है।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की धर्मपत्नी निर्मला जोशी और महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रचिता ठाकुर ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर आधारित पार्टी है जिसमें महिला कर संख्या लगातार बढ रही है। प्रदेश के विकास के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भाजपा संगठन और सरकार काम कर रही है उन्होंने कहा कि आज महिला शक्ति के कारण ही देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार है क्योंकि भाजपा महिलाओं की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का काम कर रही है महिलाओं को आत्मनिर्भर और शक्तिशाली बनाने के लिए लगातार विभिन्न योजनाओं के तहत काम किया जा रहा है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular